देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: देवघर। समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने को लेकर बैठक का अयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व मुख्य कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल संचालन को लेकर झंडोतोलन का समय, परेड में शामिल होने वाले विभिन्न टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास एवं मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अन्य कार्यक्रमों को संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत...