देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: देवीपुर प्रखंड का 33 वां प्रखंड स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर स्थापना दिवस के आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर देवीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बैनर लगाया गया था। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुरेश पासवान, राजेश बारला प्रखंड विकास पदाधिकारी देवीपुर, खोपलाल राम अंचलाधिकारी देवीपुर, मुकेश यादव, डॉ. फणीभूषण यादव, प्रमोद यादव, उपप्रमुख मिथिलेश यादव, तेजनारायण वर्मा, गौरचंद्र राउत, लक्ष्मण मुर्मू, नीलम यादव, दिनेश दास, जूलेश मरांडी, हरेकृष्ण बरनवाल, कलीम अंसारी, हैदर खान, कांग्रेस यादव, बनेश्वर मुर्मू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रखंड स्थापना को लेकर लालू प्रसाद यादव के योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया...