देवघर, नवम्बर 21 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र में करीब 10 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्ती मामले में खनन विभाग ने जमीन मालिक एवं बालू का अवैध भंडारण कराने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि देवीपुर थाना क्षेत्र के महुवाटांड़ पंचायत के बन्दे हरदिया मौजा के समीप अवैध रूप से बालू का भंडारण किए जाने की सूचना विभाग को लगातार मिल रही थी। उसके बाद जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास, देवीपुर अंचल अधिकारी खोपलाल राम, खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह एवं देवीपुर थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान उक्त स्थल से करीब 10 हजार सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू बरामद किया गया था। ट...