Deogarh News: देवीपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
देवघर, सितम्बर 23 -- Deogarh News: देवीपुर थाना रोड में थाना के समीप मोड़ पर मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के डोमाछोराट, कियाजोरी निवासी अजीत सोरेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अजीत सोरेन अपने एक रिश्तेदार के यहां देवीपुर ढोड़सा आया था। देर शाम वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान देवीपुर थाना के समीप मोड़ पर तेज गति के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एम्स देवघर के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क दुर्घटना में घायल युवक के परिजन एम्स पहुंचे। युवक की मौत हो जाने से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.