देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि देवघर से मजदूरी का काम कर घर लौट के क्रम में एक मजदूर को करंट लग जाने से हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी होते ही इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के फनी यादव, उम्र- लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी चुन्नी देवी ने बताया कि वह देवघर में मजदूरी कर ऑटो से घर से कुछ दूर पहुंचे थे। गाड़ी से उतरकर पैदल अपने घर लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में बिजली का तार गिरा था जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गये। इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी ...