Deogarh News: देवघर में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को देवघर शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में नगर थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के साथ बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से भी पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पूजा के दौरान आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के साथ असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.