Deogarh News: देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर 40 मिनट तक जाम
देवघर, अगस्त 6 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर कुंडा थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर के समीप बुधवार शाम एक वाहन सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ी कर देने के कारण करीब 40 मिनट तक लंबा जाम लग गया। शाम लगभग 7 बजे से 7:40 बजे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे श्रावणी मेला के दौरान आवागमन कर रहे यात्रियों और अन्य स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर एक वाहन के गलत तरीके से खड़ी होने के कारण आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लगातार बारिश हो रही थी, जिससे स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई। जाम की सूचना मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश की परवाह किए बिना याता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.