Deogarh News: देवघर प्रीमियर लीग 13 दिसंबर से
देवघर, नवम्बर 18 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आगामी देवघर प्रीमियर लीग सीजन के सफल आयोजन को लेकर केकेएन स्टेडियम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष केके ठाकुर ने की। बैठक में आगामी डीपीएल सीजन के आयोजन, खिलाड़ियों की नीलामी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अहम निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी डीपीएल सीजन का आयोजन संभावित रूप से 13 दिसंबर से शुरू होगा, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 5 दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा। लीग को सफल, व्यवस्थित एवं रोमांचक बनाने को लेकर भी विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट संघ के सचिव विजय झा, अनिल झा, नीरज सिन्हा, संजय मालवीय, वीरेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.