देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय देवघर के सभागार में सोमवार को राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफल और सुव्यवस्थित समापन के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले में दिन-रात मुस्तैद रहकर उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महापौर रवि कुमार राउत, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा तथा अपर नगर आयुक्त रजनीश कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि विश्व पटल पर देवघर के आतिथ्य और प्रबंधन की पहचान है। लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सेवानिवृति पर सफाई कर्मचारी हुए सम्मानित ...