Deogarh News: देवघर-दुमका रेललाइन पर बाराकोला में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
देवघर, नवम्बर 15 -- Deogarh News: देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव के समीप देवघर-दुमका मुख्य रेलखंड पर शनिवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी आरपीएफ द्वारा मोहनपुर थाना को दी । शव रेलवे पोल संख्या 14/112 के पास पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने के बाद इसकी सूचना मोहनपुर रेल स्टेशन प्रबंधक को दी। आरपीएफ आने के बाद उन्होने मामले की जांच कर सूचना मोहनपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। पुलिस ने शव को सुरक्षित रख लिया है। हालांकि, घटना किस ट्रेन से और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस फिलहाल इसे संभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.