Deogarh News: देवघर जिले का आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में होगा उपलब्ध
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर कार्यालय संवाददाता देवघर जिले के कृषि इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने 1 टन आम्रपाली आम की विशेष पैकेजिंग खेप को हरी झंडी दिखाकर अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई के लिए रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा यह पहला अवसर है जब जिले की महिला किसानों द्वारा उत्पादित आम सीधे वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाने जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि वैश्विक बाजार की मांग और अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इन आमों को लखनऊ से सीधे दुबई भेजा जाएगा। लोकल स्तर से सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिला किसानों की आय में सीधे तौर पर वृद्धि सुनिश्चित होगी। उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.