देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा देवघर कॉलेज परिसर में पुलिस कर्मियों के आवासन को लेकर अस्थायी आवासीय व्यवस्था की गई थी। मेला समाप्त होने के बाद सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने जिलों के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद परिसर एवं मैदान में स्वच्छता तथा साफ-सफाई से संबंधित कई कार्य किए जाने की आवश्यकता महसूस हुई। इसे लेकर देवघर कॉलेज के मैदान में निरंतर युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करने वाली बैद्यनाथ फिजिकल एकेडमी के प्रशिक्षकों ने मैदान की स्थिति का जायजा लिया। एकेडमी के प्रशिक्षकों ने कहा कि टेंट एवं अस्थायी व्यवस्था के कारण मैदान की भूमि कई स्थानों पर ऊबड़-खाबड़ एवं असमतल हो गई है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं पुलिस...