Deogarh News: देवघर कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक जनार्दन यादव का निधन
देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड के झारखंडी पंचायत अंतर्गत महुवाटांड़ गांव निवासी सह देवघर कॉलेज से लिपिक पद से सेवानिवृत 91 वर्षीय जनार्दन यादव का निधन गुरुवार को अपने निजी आवास पर हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए परिजन, हितैषी, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे। पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता दिनेश कुमार मंडल, राजद नेता लालजी यादव, सुनिल यादव, कांग्रेस नेता विकास यादव, विनय दुबे सहित सैकड़ों लोगों ने दिवंगत जनार्दन यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सेवानिवृत्त शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी, मौत दिवंगत जनार्दन यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.