देवघर, अगस्त 13 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। कांवरिया पथ स्थित भूतबंगला मुख्य प्रवेश द्वार खजुरिया में गुरुवार को देवघर कॉलेज देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई संख्या 1, 3 एवं 4 द्वारा बाबाधाम आने वाले कांवरियों के बीच स्वच्छ नीर ,जूस ,केला, अमरूद ,फ्रूटी एवं लस्सी का वितरण कर कांवरियों की सेवा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संख्या एक की कार्यक्रम पदाधिकारी इंदु मालती, इकाई संख्या तीन की कार्यक्रम पदाधिकारी ईश प्रिया किंडो एवं इकाई संख्या चार की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राखी रानी ने अपने-अपने इकाई के छात्र-छात्राओं के सहयोग से कांवरियों की सेवा की। मौके पर देवघर कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार के नेतृत्व में कांवरियों के बीच सेवा कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: नाश्ते से उपचार तक, का...