देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: भागलपुर में 8 एवं 9 अगस्त को आयोजित प्रथम रिवल ऑफ अंग ओपेन रेपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट-2026 में देवघर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। एफआईडीई, एआईसीएफ एवं ऑल बिहार चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार सहित विभिन्न राज्यों के 365 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों की उपलब्धियां प्रतियोगिता में देवघर के उभरते खिलाड़ी आरुष कुमार ने अंडर-10 वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार सूची में अपना स्थान बनाया। वहीं युवेन ड्रोलिया ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए देवघर जिले को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि की जानकारी उनके क...