देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। देवघर में सीमावर्ती बिहार के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना अंतर्गत गोड़ियारी गांव निवासी 27 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई और आपसी मतभेद को मुख्य वजह मानकर जांच की जा रही है। वहीं, घटना को लेकर खाने-पीने की पार्टी के दौरान विवाद होने की चर्चा भी सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले में नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात गोली लगने से गंभीर हुआ था युवक : जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार देवघर में रहता था। शारदीय नवरात्र की महाष्टमी की देर रा...