देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती से करने के लिए क्यूआरटी गठन किया गया है। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित जलार्पण को लेकर एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को गठित 23 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के पदाधिकारियों व जवानों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : डीसी ने अहले सुबह मेला क्षेत्र और बाबा मंदिर का किया सघन निरीक्षणसुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समीक्षा बैठक में पहली सोमवारी के दौरान किए गए सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की गई। एसपी ने पहली सोमवारी के दौरान सामने आए अनुभवों और चुनौतियों पर टीमों से जानकारी ली। इसके आधार पर दूसरी सोमवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्...