Deogarh News: दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल
देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि रांगा सिरसा नारंगी मोड़ सड़क पर पथरड्डा ओपी क्षेत्र के ओझाडीह मोड़ के पास दो बाइक में टक्कर में महिला समेत तीन लोग घायल हो गया। घायल के परिजनों ने बताया ओझाडीह निवासी 30 वर्षीय सुलेखा देवी अपने भाई 48 वर्षीय पंकज कुमार के साथ जा रही थी। गांव से मुख्य सड़क पर चढ़ने के दौरान सामने से आ रही बाइक चालक करौं निवासी 25 वर्षीय संजीत कुमार, पिता- सुनील महथा ने बाइक से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गये। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। बताया गया कि दुर्घटना में महिला समेत दो को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए भेजा व मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.