Deogarh News: दुर्घटना में बाइक चालक समेत तीन घायल
देवघर, अगस्त 20 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि। सारठ थाना क्षेत्र के महापुर-असहना सड़क पर कोरियाडीह के पास सड़क दुर्घटना में बाइक चालक, सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। घायल अजीत राय ने बताया कि बाइक से सोमरा राय व दीपक राय के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वहां वापस आने के दौरान कोरियाडीह के पास अचानक से सामने कुत्ता आ गया, बचने के चक्कर में बाइक अंसतुलित हो गयी और सभी गिर गए। उसमें चालक समेत बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना परिजनों को दी गई। उसी बीच ग्रामीणों ने फोन कर एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर मोहन कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भेज दिया। बताया गया कि दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.