देवघर, जुलाई 4 -- Deogarh News: सारवां। थाना अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के डहुआ पुल के समीप बाइक दुर्घटना में घायल डहुआ गांव निवासी 48 वर्षीय जेठु मांझी की मृत्यु सदर अस्पताल देवघर में इलाज के क्रम में हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक का शव डहुआ गांव आते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। डहुआ पंचायत के मुखिया दिवाकर पासवान द्वारा शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया गया तथा हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया गया। बताया कि मृतक काफी गरीब है। एक मात्र कमाऊ सदस्य के गुजर जाने से परिवार पर सामत आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...