Deogarh News: दुर्घटनाओं में तीन घायल, सदर अस्पताल में इलाज
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रहा है। घटनाएं देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा के समीप हुई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुमित शर्मा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय मोड़ के समीप बाइक से गिरने के कारण सुधीर यादव जख्मी हो गया। वहीं नगर के रॉय एंड कंपनी चौक के समीप दीपक कुमार नामक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.