देवघर, अक्टूबर 18 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान नियमित रुप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रमंडल क्षेत्र के 15 स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जहां तीन पालियों में पदाधिकारियों व कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही मुख्य विद्युत नियंत्रण कक्ष का संपर्क सूत्र 7479940525 व 7463972204 जारी किया गया है। जहां बिजली से संबंधित समस्या होने पर सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलते ही विभाग द्वारा समस्या का समाधान किया जाएगा। इस संबंध में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियंता नीरज आनन्द ने कहा कि सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र...