देवघर, अक्टूबर 14 -- दुर्गा पूजा पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार बुधवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग देवघर द्वारा देवघर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 35 खाद्य प्रतिष्ठानों एवं स्ट्रीट फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने किया। इस दौरान करनीबाग में माधुरग्राम, बंसी वाला, टावर चौक में मधुबन होटल, होटल माधुरी, होटल कामधेनु, नीकमल, अनायीसा डाइनिंग लाउंज, कार्तिके फूड प्लाजा, आजाद चौक में अवंतिका के खाद्य पदार्थों विशेष रूप से पनीर, खोया, मिल्क केक, रसगुल्ला, लड्डू, जलेबी, मसाले, छोला, चटनी इत्यादि के ग...