देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि दुर्गापूजा पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आसनसोल रेल मंडल के निर्देश पर मधुपुर रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में आरपीएफ ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ स्टेशन परिसर में सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहन जांच की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों के सामान की भी जांच की गई। सुरक्षा जवानों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा गतिविधि की तत्काल सूचना रेल प्रशासन को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: छठ और दीपावली पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट आरपी...