देवघर, जुलाई 6 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के बेहंगी बिशुनपुर गांव स्थित दुबे बाबा मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण के दौरान विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले मामले में पांच नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित दीपक कुमार राउत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका परिवार वर्षों से दुबे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कराता है। 29 जून की शाम करीब तीन बजे पूजा समाप्त होने के बाद वह श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर रहे थे। उसी दौरान गांव के अभिषेक मंडल, गोलू मंडल, लक्ष्मण मंडल, अभिषेक मंडल सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और पूरी बाल्टी में रखा प्रसाद देने की मांग करने लगे। आवेदन के अनुसार जब दीपक ने पहले श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटने की बात कही तो आरोपित गाली-ग्लौज पर उतर आए। आरोप है कि ...