Deogarh News: दुकान बंद करने व दो लाख की रंगदारी मांगी
देवघर, सितम्बर 6 -- Deogarh News: देवघर प्रतिनिधि। नगर के सलोनाटांड़ जटाही मोड़ के समीप दुकान बंद करने और दो लाख रुपए रंगदारी की मांग को लेकर साइकिल दुकानदार बलराम महथा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि वह जटाही मोड़ के पास साइकिल रिपेयरिंग दुकान में बैठे थे। आरोप है कि 4 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे मोहल्ले का रहने वाला मुकेश कुमार महथा उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-ग्लौज करने लगा। बलराम महथा के अनुसार, मुकेश कुमार महथा ने दुकान बंद करने की बात कहते हुए दो लाख रुपए रंगदारी के रूप में देने की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मुकेश ने कहा कि संबंधित जमीन पर मकान बनाने वाले अन्य लोगों से भी मोटी रकम वसूली गई है। बलराम महथा ने रंगदारी देने से इंकार किया तो मारपीट शुरू कर दी गई।
मामले का विवरण आरोप है कि मुकेश कुमार महथा ने पकड़कर थप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.