Deogarh News: दुकान की दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: सारठ। सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत गजियाडीह गांव निवासी 76 वर्षीय नंदकिशोर राय की मौत दीवार गिरने से मलबे में दब जाने के कारण हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र कृष्ण मुरारी राय ने बताया कि उनके घर से करीब 500 मीटर दूर गांव के बाहर मोहली टोला में उनकी दुकान वर्षों से संचालित है। उसी दुकान में रोज उनके पिताजी सोने जाते थे। बुधवार रात भी रोज की तरह खाना खाकर उनके पिताजी दुकान पर सोने गए। दरवाजा बंद कर वह अंदर सो गए। बताया कि दुकान की पुरानी दीवार वर्षा के कारण कमजोर हो गयी थी, इसलिए देर रात दीवार अचानक नंदकिशोर राय की शरीर पर गिर गयी। रात में वह अकेले दुकान में थे और आसपास के लोग व परिजन अपने घरों में सोये थे। उसी कारण किसी को भी घटना की जानकारी रात में नहीं हो सकी।
घटना का विवरण गुरुवार अहले सुबह जब ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.