Deogarh News: दीपों की रोशनी से जगमगाया मधुपुर
देवघर, नवम्बर 10 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी का पर्व दीपावली पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। देर रात तक पूजा हुई। दीपावली को लेकर लोगों ने अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों को फूल-मालाओं, रंगोली रंग-बिरंगी बिजली बल्ब से सजाया। पूरा शहर दीपों और बिजली की झालरों से जगमगा उठा। बच्चों में भी पर्व को लेकर खास उत्साह देखा गया। बच्चों ने पटाखे फोड़कर व फुलझड़ियां जलाकर खुशियां मनाईं। देर रात तक आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही। वहीं, बावनबीघा स्थित प्रसिद्ध कापिल मठ को श्रद्धालुओं ने दीपों से सजाया। यह भी पढ़ें- Purnia News: दीपों, रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक झालरों से घर-आंगन रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.