देवघर, नवम्बर 10 -- दीपावली पर पटाखों से आठ लोग झुलसे Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी के दौरान थोड़ी सी लापरवाही आठ लोगों पर भारी पड़ गई। पटाखा फोड़ने के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में आठ लोग झुलसकर घायल हो गए। सभी घायलों को देर रात तक इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें पांच लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि तीन लोगों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया गया। सभी घायलों के जसीडीह, नगर और रिखिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी होने की जानकारी मिली है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह थाना के सगदाहा गांव में पटाखा फोड़ने के दौरान विक्रम कुमार नामक युवक झुलस गये। वहीं नगर थाना के बरमसिया निवास...