Deogarh News: दीपावली को लेकर एम्स देवघर में विशेष सजावट
देवघर, नवम्बर 7 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। दीपावली पर्व को लेकर एम्स देवघर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई के साथ रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। अस्पताल के विभिन्न विभागों और आरपीडी (क्षेत्रीय मनोचिकित्सा विभाग) परिसर को भी रोशनी से सजाया जा रहा है, ताकि दीपावली के अवसर पर पूरे संस्थान में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दे। अस्पताल परिसर के अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक लाइटें लगाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को दीपावली की खुशियों से जोड़ना है। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल से मरीजों के बीच सकारात्मक माहौल बनाने और उन्हें सुखद दीपावली का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एम्स देवघर : मरीजों को ओपीडी पहुंचने में होगी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.