देवघर, नवम्बर 7 -- दीपावली और छठ पर सांस्कृतिक समारोह Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल देवघर में शुक्रवार को संस्कृति और उल्लास का पर्व दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। दीपावली की महिमा को दर्शाते हुए नृत्य, गीत और लघु नाटिका के साथ तथा छठ महापर्व की महत्ता को जीवंत करने वाली नृत्य, लोकगीतों और झांकियां प्रस्तुत की गई। इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों, विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया। मौके पर विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता और क्लास बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें...