देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर रोहिणी मोड़ के सामने दामोदर ग्राम में 23 अगस्त से झूलन महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। छह दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक एवं आध्यात्मिक उत्सव 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। महोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण की झूलन लीला, भजन-कीर्तन, संकीर्तन और विशेष आरती का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस संबंध में इस्कॉन देवघर के प्रमुख श्रीनिवास गोपाल दास ने कहा कि झूलन यात्रा, जिसे झूलन पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दिव्य एवं शाश्वत प्रेम का प्रतीक माना जाता है। श्रावण मास में मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष महत्व वैष्णव परंपरा में बताया गया ...