देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: जसीडीह थाना क्षेत्र के धरवाडीह गांव निवासी विवाहिता को दहेज में दो लाख रुपए नकद और मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2025 में उसकी शादी देवीपुर थाना क्षेत्र के पड़जोरी गांव निवासी मिथुन दास के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति, ससुर , सास, भैंसुर , गोतनी समेत अन्य परिजनों ने दहेज में मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। मायके वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मांग पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपितों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने दूसरी शादी...