Deogarh News: दर्शनीय मोड़ पर अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर
देवघर, अक्टूबर 8 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के दर्शनीय मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे दुकान के पास खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और कार व चालक को थाना ले गई। घायलों में चक मिश्र बांध, वार्ड नंबर-22 निवासी कुलदीप परिहस्त, राजकुमार और संगीता देवी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को भर्ती कर लिया। राजकुमार के हाथ में गंभीर चोट लगी और हाथ टूट गया, जबकि संगीता देवी के सिर में चोट आई है। कुलदीप परिहस्त भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.