देवघर, अक्टूबर 6 -- Deogarh News: जसीडीह, प्रतिनिधि। जसीडीह के एक सभागार में सोमवार को झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार संघ का जिला सम्मेलन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन करते हुए जानकी पासवान को जिलाध्यक्ष, अवध बिहारी शर्मा को संरक्षक, अक्षय कुमार को उपाध्यक्ष, युगल किशोर मिर्धा को सचिव और सोनू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर संघ के हित में काम करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौकीदारी देश की पुरानी प्रशासनिक व्यवस्थाओं में से एक है। वर्ष 1870 में चौकीदार ग्राम अधिनियम लागू किया गया था, जिसके तहत यह व्यवस्था आज भी जारी है। यह भी पढ़ें- झारखंड विस्थापित-मूलवासी मोर्चा ने सौंपा मांग ...