देवघर, अक्टूबर 22 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के सातर गांव में तेज रफ्तार थार से बाइक में धक्का मारने और विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है। घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। मामले को लेकर सातर गांव निवासी विकास कुमार सिंह ने कुंडा थाना में आवेदन देकर बाबूपुर गांव निवासी नामजद और उसके तीन-चार साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, मारपीट में उसकी बाईं कलाई टूट गई है। इलाज के बाद उसने 20 अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की। घर पहुंचते ही थार ने मारी टक्कर : आवेदन के अनुसार, विकास कुमार सिंह अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल से देवघर में खरीदारी कर घर लौटे थे। मां बाइक से उतरकर घर चली गईं और विकास बाइक से उतर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान काले...