Deogarh News: थार की टक्कर से गंभीर मासूम की इलाज के दौरान मौत, प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 15 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पछियारी कोठिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल साढ़े छह वर्षीया बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाबत पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवा गांव निवासी नीतीश कुमार दास ने पुलिस को बताया है कि उनकी पुत्री परिधि कुमारी अपने नाना के घर पछियारी कोठिया आई हुई थी। रविवार को वह घरेलू सामान लेने के लिए सड़क किनारे गई थी। उसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रही थार गाड़ी के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन पहले उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। वहां पर दो दिन उपचार के बाद उसे देवघर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.