Deogarh News: त्रिकुट पहाड़ में बंदरों का आतंक, बिहार से आए पर्यटक को किया घायल
देवघर, अक्टूबर 27 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि त्रिकुट पहाड़ में बंदरों का आतंक लगातार पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सोमवार को बिहार से घूमने आए एक पर्यटक को बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार अपराह्न करीब चार बजे की बताई जा रही है। बंदर के हमले में घायल होने के बाद पर्यटक की हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद अन्य पर्यटकों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, त्रिकुट पहाड़ घूमने पहुंचे पर्यटक पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया और उसे काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। घायल पर्यटक को तत्काल इलाज की जरूरत थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे सदर अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.