Deogarh News: त्योहारों पर आसनसोल-झाझा रेलखंड में आरपीएफ अलर्ट, स्टेशन से ट्रेनों तक जांच
देवघर, नवम्बर 2 -- Deogarh News: जसीडीह। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ ने आसनसोल-झाझा रेलखंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। खासकर जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को स्टेशन परिसर, पार्सल कार्यालय और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विस्फोटक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तलाश की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आरपीएफ जवानों को भी अलर्ट किया गया है। आरपीएफ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विस्फोटक व प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कोडरमा स्टेशन पर सुरक्षा के दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.