Deogarh News: तेतरिया : अज्ञात अधेड़ का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
देवघर, सितम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया गांव के आगे एक खाली स्थान से मंगलवार की शाम पुलिस ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे स्थानीय लोगों से एक व्यक्ति के खाली स्थान पर पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। इस कारण पुलिस को पहचान कराने में परेशानी हो रही है। आसपास के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.