देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर डढ़वा नदी पुल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई घायल की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर की गई है। पीड़िता प्रियंका सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पति सुनील कुमार सिंह 16 जुलाई को अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान डढ़वा पुल स्थित सर्विसिंग सेंटर के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प...