Deogarh News: तीन लाख की धोखाधड़ी मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और मारपीट मामले में कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामला छींट करनीबाग निवासी कान्ति देवी की ओर से दायर परिवाद के आधार पर दर्ज हुआ है। मामले में मोहल्ले की ही सीता देवी को आरोपित बनाया गया है। दर्ज परिवाद के आधार पर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर अंतिम प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। परिवादिनी ने न्यायालय में दायर शिकायत में आरोप लगाया है कि वह और आरोपित सीता देवी एक-दूसरे की पड़ोसी है तथा दोनों स्वयं सहायता समूह और बैंकिंग गतिविधियों से जुड़ी रही है। उसी दौरान दोनों के बीच आपसी विश्वास के आधार पर आर्थिक लेन-देन होता था। आरोप है कि आर्थिक तंगी, बेटी की शादी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.