देवघर, जुलाई 11 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि। जसीडीह राजकीय रेल पुलिस ने शुक्रवार को न्यू सर्कुलेटिंग एरिया अवस्थित तालाब के समीप से करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने रेलवे सुरक्षाबल को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के पवन कुमार मिश्रा व आरपीएफ के एएसआई अनाथ बंधु राय मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि वृद्ध पिछले कई दिनों से स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में भटकता दिखाई देता था। यह भी पढ़ें- Purnia News: परमान नदी किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पहचान में जुटी पुलिस प्रारंभिक अनुमान के अनुसार उसकी तबीयत बिग...