देवघर, सितम्बर 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल गांव में ड्रिप इरिगेशन के सामान से भरे एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। घटना को लेकर गोदाम संचालक ने अज्ञात लोगों पर बुरी नीयत से आग लगाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामले में कुंडा थाना में आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमुई के पुरानी बाजार निवासी 38 वर्षीय रवि कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कर्णकोल, तपोवन निवासी नीतू कुमारी से करीब 1000 वर्गफीट का गोदाम किराये पर लिया है। उक्त गोदाम में उन्होंने ड्रिप इरिगेशन से संबंधित सामान रखा था। आवेदन के अनुसार 4 सितंबर को गोदाम में करीब 13 लाख 40 हजार 483 रुपये मूल्य का सामान रखा गया था। रवि भगत के अनुसार 11 सितंबर की रात करीब ...