Deogarh News: ड्राफ्ट मतदाता सूची व हटाए गए नामों की सूची कराई गई उपलब्ध
देवघर, अगस्त 5 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बुधवार को नए बीएलओ द्वारा संचालित बूथों की पहली बैठक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित बीएलओ सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सभी बीएलओ को ड्राफ्ट मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई। साथ ही, मतदाता सूची से हटाए गए नामों की सूची भी वितरित की गई, ताकि दावा व आपत्ति की प्रक्रिया निर्धारित समय पर सुचारू रूप से संचालित की जा सके। बैठक में बताया गया कि बूथों के पुनर्गठन के कारण जिन मतदाताओं का नाम दूसरे बूथ में चला गया है, वह आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपने संबंधित बूथ में नाम स्थानांतरित करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आज मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची, चार सितंबर तक दर्ज होंगे द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.