Deogarh News: डॉ. गुडाकेश बने सीएचसी सारठ के नए प्रभारी
देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: सारठ। सारठ सीएचसी में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जियाउल हक का तबादला हो गया। वहीं सीएचसी में कार्यरत डॉ. गुडाकेश को सीएचसी प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा डॉ. जियाउल हक का दबादला शिकारीपाड़ा कर दिया गया है। उसी आलोक में सीएस देवघर द्वारा डॉ. गुडाकेश को तत्काल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया गया है। गुरुवार को डॉ. गुडाकेश ने पूर्व प्रभारी से पदभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सीएचसी में 24 घंटे डॉक्टर की सेवा देना एवं स्वास्थ्य उपकेंन्द्रों का बेहतर संचालन करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सीएचसी आने वाले मरीजों को तत्काल बेहतर स्वास्थ्य सेवा एवं दवा उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.