देवघर, अगस्त 27 -- Deogarh News: देवघर। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर देवघर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में मेला क्षेत्र में स्थापित सूचना सह सहायता केंद्र भूलने-भटकने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहे हैं। यह केंद्र लगातार खोए हुए श्रद्धालुओं को खोजकर उनके परिजनों से मिलाने और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने में जुटे हैं। इसी मानवीय पहल के तहत आज मेला क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से सकुशल मिलाया गया। खिजुरिया सूचना केंद्र ने 1.5 साल के मासूम को मिलाया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: श्रावणी मेला में मंगलवार को 6742 श्रद्धालुओं का इलाज मेला क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया, जहां महज डेढ़ साल का एक छोटा बच...