Deogarh News: डेढ़ माह बाद भी बड़ी चोरी की घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा
देवघर, सितम्बर 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि नगर के लगातार चोरी की घटनाओं का उद्भेदन करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हालांकि, डेढ़ माह पूर्व थाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में हुई बड़ी चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। इससे चोरी के पीड़ितों के साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में चोरों ने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरों ने लोगों के घरों और अन्य स्थानों को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात व अन्य कीमती सामानों की चोरी की थी। घटना के बाद संबंधित पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस चोरी की घटनाओं से जुड़े सभी मामलों की अलग-अलग और संयुक्त रूप से जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.