Deogarh News: डीडीसी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने दिया निर्देश
देवघर, अक्टूबर 14 -- पेयजल योजनाओं की समीक्षा Deogarh News: देवघर। समाहरणालय के सभागार में डीडीसी पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीडीसी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की और कार्य में शिथिलता व कोताही बरतने वाले अधिकारियों तथा अभियंताओं का वेतन रोकने के साथ-साथ उन्हें शोकॉज जारी करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता व अधिकारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी कि वे सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहें, बल्कि कार्य क्षेत्र में वास्तविक सक्रियता दिखाएं और जिले में पेयजलापूर्ति से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान डीडीसी ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.