देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी जी के मार्गनिर्देशन में एवं प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजीद के नेतृत्व में मानवता की सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और परोपकार की भावना को साकार करते हुए शनिवार को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला देवघर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 100 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का महादान है। ज्ञात हो कि योगी सूरी आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में युवाओं में चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन तथा वैदिक संस्कारों के प्रसार के लिए कार्य करते रहे हैं तथा डीएवी और आर्य युवा समाज के साथ नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत नो नशा नेश...